Wednesday, 23 August 2017

मुंबई। मुंबई के फिल्मसिटी स्टूडियो के बाहर पिछले 8 दिनों से हड़ताल कर रहे सिनेमा और टेलीविजन इंडस्ट्रीज़ की 22 यूनियनों के


मुंबई। मुंबई के फिल्मसिटी स्टूडियो के बाहर पिछले 8 दिनों से हड़ताल कर रहे सिनेमा और टेलीविजन इंडस्ट्रीज़ की 22 यूनियनों के कर्मचारियों की हड़ताल सरकार के सकारात्मक रुख के बाद भी जारी रहेगी, पर आमरण अनशन खत्म कर दिया गया है। 

मंगलवार को इन यूनियनों का नेतृत्व करने वाली फेडरेशन आॅफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लाईज़ के प्रतिनिधियों को महाराष्ट सरकार ने बैठक के लिये बुलाया। इस बैठक में राज्य के कई मंत्री मौजूद थे। इस बैठक में प्रोड्यूसरों की संस्था को नहीं आमंत्रित किया गया था। इस दौरान महाराष्ट सरकार का काफी सकारात्मक रुख रहा। सरकार ने साफ कहा कि फेडरेशन की मांग ज़ायज़ है। इस दौैरान फिल्म और टीवी कर्मचारियों को पीएफ सहित कई सुविधायें देने पर भी विचार विर्मश हुआ। श्रम मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि फिल्म और टीवी कर्मचारियों के लाभ के लिये एक पॉलिसी बनायी जाये और निर्माताओं को अगली बैठक में बुलाकर उनको आवश्यक निर्देश दिये जायें। इसके बाद आमरण अनशन खत्म कर दिया गया। लेकिन जब तक फेडरेशन का एग्रीमेंट प्रोड्यूसर्स के साथ नहीं होता वो अपनी हड़ताल जारी रखेंगे।

No comments:

Post a Comment