मुंबई : पिछले
हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ ने
रिलीज के शुरूआती दो दिनों में अच्छी कमाई की है. पहले दिन तो इस फिल्म ने
धीमी शुरूआत की लेकिन दूसरे दिन इस फिल्म ने अपनी तरफ दर्शकों का ध्यान
खींचा.
इस फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 2.42
करोड़ और दूसरे दिन शनिवार को 3.85 करोड़ की कमाई की. इस तरह इस फिल्म ने
दो दिनों में 6.27 करोड़ की कमाई कर ली है.
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
अभी शनिवार की कमाई का इंतजार है. ऐसी
उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म को रविवार की छुट्टी का भरपूर फायदा
मिलेगा और कमाई अच्छी करेगी.
इस फिल्म में कृति सैनन, आयुष्मान खुराना
और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ का
निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है. कॉमेडी और रोमांस से भरपूर इस
फिल्म का निर्माण जंगली पिक्चर्स और बीआर स्टूडियोज ने किया है.
No comments:
Post a Comment